सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव की रहने वाली मूर्ति कुंवर पांच दिन बाद गुरुवार को अपने परिजनों से मिल गईं। 23 अगस्त की रात सड़क किनारे घायल और असहाय हालत में मिली वृद्धा को थानाध्यक्ष ने अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया था। पहचान नहीं होने पर पुलिस और समाजसेवी लगातार उनकी देखभाल और परिजनों की तलाश में जुटे रहे। आखिरकार 27 अगस्त को पहचान होने के बाद वृद्धा को बेटे अयोध्या पासवान के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...