Sasaram News: पर्यावरण संरक्षण की पहल: हाईस्कूल बुढ़वल में लगाए पौधे
सासाराम, अक्टूबर 29 -- काराकाट में पौधारोपण अभियान Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रज्ञा प्रवाह की जिला इकाई की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को काराकाट प्रखंड के गोड़ारी स्थित उच्च विद्यालय बुढ़वल परिसर में पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत हर माह सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रज्ञा प्रवाह के इस अभियान में ग्रीन आइकन और अनजवित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे हर माह पांच पौधे दान करते हैं, जिन्हें सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.