सासाराम, अक्टूबर 11 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटेल सेवा संघ रोहतास की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तीन नवंबर 2026 को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजवंश राय ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...