सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। दीपावली पर अगलगी की आशंका को देखते हुए एसडीएम नीलेश कुमार ने शुक्रवार को डेहरी शहर की पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, बालू-पानी की बाल्टियों और बिजली के तारों की स्थिति की जांच की। एसडीएम ने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों का फायर ऑडिट कराने और दुकानों में बालू व पानी से भरी बाल्टियां रखने का निर्देश दिया। साथ ही जर्जर और लटकते बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि दीपावली में पटाखों की खरीद-बिक्री बढ़ने से आग लगने का खतरा रहता है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन और अग्निशमन उपकरणों को दुरुस्त रखना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा की हुई जांच सुरक्षा में लापरवाही से अप्रिय घटना हो सकती है। यह...