सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई।

विकास योजनाओं की समीक्षा इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आंगनबाड़ी, विद्युत आपूर्ति और सड़क निर्माण समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को ...