सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। बलिहार पंचायत के अलीगंज गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में कथित अनियमितता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन की छत ढलाई के बाद उसमें पानी जमा हो रहा है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। रविवार को कुछ ग्रामीणों के छत पर पहुंचने के बाद मामला सामने आया, जिसकी सूचना पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह को दी गई। मुखिया ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...