सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं और मांगों की जानकारी लेकर उनके समाधान पर चर्चा करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...