सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: परसथुआ। कथराई पंचायत सरकार भवन में रविवार को माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी ने बताया कि शिविर में भूमि संबंधी 12, राशन से संबंधित 20, आवास से जुड़े 10 तथा शौचालय से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों की जांच कर समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिविर में मुखिया प्रतिनिधि जयशंकर प्रसाद, रोजगार सेवक अखिलेश शर्मा, किसान सलाहकार संतोष राय, आशुतोष कुमार, आलमगीर अंसारी, फिरोज आलम, रजनीश कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख राम आशीष पासवान, सुनील सिंह, सत्यनारायण सिंह, दिनेश पासवान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...