सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में नीलामपत्र वाद मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित एवं निष्पादित मामलों का डाटा ऑनलाइन प्रणाली पर समय से और त्रुटिरहित अपलोड करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज हो और लंबित, निष्पादित व वसूलीाधीन मामलों का डाटा नियमित रूप से अपडेट किया जाए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बसेरा-2 के 644 मामलों की एडीएम ने की समीक्षा, शीघ्र निष्पादन का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...