सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद निशांत सिंह पुस्तकालय के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीईओ मदन राय को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ता सूरज सिंह ने बताया कि जिले के प्रमुख पुस्तकालयों में शामिल निशांत सिंह पुस्तकालय में छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय परिसर में शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...