सासाराम, अक्टूबर 18 -- निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बालक की मौत Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खनिता बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में रविवार को इलाज के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बुखार का इलाज कराने पहुंचे बालक को क्लिनिक में सूई लगाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह बेसुध होकर गिर पड़ा। मृतक की पहचान तेतरहर गांव निवासी सुमन कहार के पुत्र कृष्णा राज के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित अपने बेटे को लेकर खनिता बाजार स्थित निजी क्लिनिक पहुंचे थे। वहां मौजूद प्रैक्टिशनर ने बालक को सूई लगाई। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर क्लीनिक में मौजूद व्यक्ति ने उसे दिनारा ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बालक को दिनारा स्थित एक निजी अस...