सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रखंड कार्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए छात्र-छात्राएं व कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय से यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर मंदिर के पास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। बीडीओ ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी भावना है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तिरंगे की...