सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज थाना थाना क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित सोन टीले पर रविवार को पुलिस ने शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर करीब 80 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। हालांकि, पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। यह अभियान एसआई अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया। अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि बरामद महुआ शराब बड़ी-बड़ी पॉलीबैग में पैक कर सोन टीले पर छिपाकर रखी गई थी। जिसे तस्करी के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पांच लीटर महुआ शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के ...