सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुकेश गुप्ता की पत्नी गंगा देवी ने सोमवार को अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...