सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज पावर सब स्टेशन क्षेत्र के मंगीतपुर, माधोपुर और पवनी गांवों में कृषि कार्य के लिए लगाए गए 35 एसक्यूएम एलटी केबल की बड़े पैमाने पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गई सामग्रियों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई पंकज कुमार शर्मा ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि मंगीतपुर गांव में 17 पोल (850 मीटर), माधोपुर में 15 पोल (750 मीटर) व पवनी गांव में पांच पोल (250 मीटर) के बीच लगाए गए कुल 1850 मीटर एलटी केबल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। ...