सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद ने गुरुवार को नासरीगंज प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही बीडीओ समेत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...