सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। कर्ण विद्या विहार के वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल सोमवार को नालंदा, पावापुरी और राजगीर के लिए रवाना हुआ। विद्यालय प्रबंधक पप्पू सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से परिचित कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...