सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। नाग पंचमी का पर्व सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर नाग देवता को दूध और धान का लावा चढ़ाया। शाम करीब पांच बजे तक कई पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। नगर पंचायत कोआथ के डिलिया गांव स्थित बकस बाबा (नाग देव) मंदिर में नाग पंचमी को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। अल सुबह आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इसके बाद हरिकृतन, दूध-लावा अर्पण, हवन और आरती का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बकस बाबा मंदिर में नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा समिति क...