Sasaram News: नहर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरे दिन मिला शव
सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगराव गांव निवासी संतोष गुप्ता के पुत्र बालाजी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार सोमवार को किसी कारणवश बालाजी का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.