Sasaram News: नशे से दूर रहकर युवा निभाएं विकसित भारत के निर्माण में भूमिका
सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति युवा एवं विकसित भारत योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। साथ ही लोगों से अपने आसपास के युवाओं को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.