सासाराम, अक्टूबर 29 -- नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने और निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि न...