सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशामुक्त समाज के निर्माण और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बेदा में छात्राओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। वहीं, जिले के 43 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाकर छात्रों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान की पहल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...