सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: दिनारा। नटवार पुलिस ने शुक्रवार को देर रात गश्ती के दौरान शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पूर्वी भेलारी गांव निवासी गोरख कुमार, दुलार चंद राम तथा नागदेव पासवान को शराब का सेवन करते नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...