Sasaram News: नकाबपोश आभूषण लुटेरे बने पुलिस के लिए चुनौती, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं
सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय में लगातार हो रही आभूषण लूट और चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रविवार को तेंदूनी चौक स्थित हीरा आभूषण भंडार में हुई 30 से 35 लाख रुपये की लूट के करीब 48 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के बाद आभूषण व्यवसायियों और आम लोगों में असंतोष का माहौल है। हालांकि पुलिस विशेष टीम गठित कर जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.