Sasaram News: धान-गेहूं के साथ व्यावसायिक खेती अपनाएं किसान, बढ़ेगी आमदनी
सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। धान और गेहूं की पारंपरिक खेती के साथ किसान व्यावसायिक खेती को भी अपनाएं। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगे। यह बातें प्रखंड कृषि समन्वयक प्रशांत मणि ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश किसान मुख्य रूप से धान और गेहूं की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के विविध विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए। दलहन, तेलहन और विभिन्न मसालों की खेती के साथ मत्स्य पालन एवं कुक्कुट पालन को अपनाकर किसान बेहतर आमदनी हासिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मशरूम उत्पादन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.