Sasaram News: धान की फसल पर लीफ कटर कीट का प्रकोप, किसान चिंतित
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ने से किसान परेशान हैं। खेतों में धान की अधिकांश बालियां निकल चुकी हैं। ऐसे में पौधों के तने और जड़ के पास कीटों के हमले से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर बालियों में दाना भरने से पहले ही वे सूखने लगी हैं। इससे धान के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसानों के अनुसार, कीट धान के पौधों को जड़ के पास या तने के बीच से काट दे रहे हैं। इससे पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं और बालियां सूखने लग रही हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष कीटों का प्रकोप पहले की अपेक्षा अधिक है। एक पौधे की जड़ के पास करीब 30 से 40 कीड़े दिखाई दे रहे हैं। फसल को बचाने के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं, लेकिन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.