सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड की चंदनपुरा पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क निर्माण पूरा होने के दो माह के भीतर ही टूटने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और किनारों की मिट्टी बह जाने से कई हिस्सों में धंसाव शुरू हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...