सासाराम, सितम्बर 14 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के कुशडिहरा गांव के समीप रोहतास-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रोहतास थाने की पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...