सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र में पयहारी जी की कुटिया के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुनील मेहता (45), निवासी नावाडीह, थाना इंद्रपुरी को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे बाइक सवार जितेश तिवारी (46), निवासी दूधमि, थाना तिलौथू को मामूली चोट आई। थानाध्यक्ष शुभम कुमार के अनुसार, जितेश के शराब पीकर बाइक चलाने की बात सामने आई है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई, जबकि उसके पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...