सासाराम, नवम्बर 21 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के गेट नंबर एक के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...