Sasaram News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही गांव के चार घायल
सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। नौवां कॉलेज के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही गांव के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल नौवां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राधेश्याम कुमार अपने पुत्र अमित कुमार को लेकर कोचस से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नौवां कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. अजीत कुमार ने सभी का इलाज किया। राधेश्याम कुमार के शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.