सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड की देव ग्राम पंचायत की मुखिया सुचित्रा सिंह को पंचायत में उत्कृष्ट कार्य और समग्र विकास में योगदान के लिए 'बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026' सम्मान से नवाजा गया। ग्राम संसद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान मिलने की खबर से देव पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...