सासाराम, अक्टूबर 24 -- चेनारी में भव्य देवी जागरण का आयोजन Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी नगर पंचायत के श्री बड़की दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर महावीर मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायकों के देवी गीतों पर श्रोता रातभर झूमते रहे। वाराणसी के गायक प्रवीण सिंह ने देवी गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं, गायिका सीमा गुप्ता ने आरा वाली आयरन देवी और काली कलकतिया जैसे गीत प्रस्तुत किए तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। गायक रंजन तिवारी और धीरज धीरू ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन कर रहे मधुकांत शर्मा ने अपनी उद्घोषणा से दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पहले दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सफल प्रतिभाग...