सासाराम, अक्टूबर 12 -- दुर्गा पूजा में नियमों और शांति पर जोर Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और प्रशासनिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना लाइसेंस पूजा पंडाल स्थापित करने या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी पूजा समितियों को निर्धारित नियमों और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही आयोजन करना होगा। नियमों ...