सासाराम, नवम्बर 29 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। जीवन की अंतिम सांस लेने के बाद भी किसी के जीवन में उजाला भरना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। चेनारी प्रखंड के डुमरी गांव निवासी 80 वर्षीय राम अवतार सिंह कुशवाहा ने अपने निधन के बाद भी दो लोगों को नई रोशनी देने का जरिया बन गए। ब्रेन हेमरेज से उनके निधन के बाद परिजनों ने उनका नेत्रदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। अब उनके नेत्रों से दो दृष्टिहीन लोगों की जिंदगी में उजाला आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...