सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों की अब खैर नहीं। त्योहारों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ सख्ती की तैयारी कर ली है। जिलेभर की मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित छापेमारी के साथ जांच अभियान चलाया जाएगा। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दीपावली बढ़ी मांग, मानकों को ताक पर रखकर बना रहे मिठाई यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में नहीं है खाद्...