Sasaram News: दिनारा फ्लाईओवर पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक समेत तीन घायल
सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। आरा-मोहनिया फोरलेन के दिनारा फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तीन ट्रकों की लगातार हुई टक्कर से अफरातफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फोरलेन पर दो ट्रकों की टक्कर, सहचालक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.