सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। शिवसागर विद्युत उपकेंद्र के चमरहां फीडर से सोमवार को करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे बरैला, केकढ़हा, आदमपुर, प्रयागपुर, शिवसागर रेलवे स्टेशन क्षेत्र, कुर्था, बियरबाध, सिल्लारी, सैना समेत दर्जनभर गांवों में बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल, भोजन बनाने और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: फॉल्ट से 16 घंटे ठप रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में जर्जर बिजली पोल और 11 हजार वोल्ट के तारों के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। बिजली बाधित रहने से कई घरों में मोटर नहीं चल सकी, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। लोगों को दूसरे घरों के हैं...