Sasaram News: दवा कराने निकली महिला बच्ची समेत लापता
सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। सासाराम में बच्ची के साथ दवा कराने निकली महिला के लापता होने से परिजन परेशान हैं। नौ अक्टूबर की सुबह घर से निकली महिला अब तक वापस नहीं लौटी है। घर पर मौजूद उसके दो बच्चे मां की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला का ससुराल झारखंड में है। अपने छोटे चाचा के निधन के बाद वह श्राद्धकर्म में शामिल होने मायके आई थी। इसी दौरान नौ अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे अपनी छोटी बच्ची के साथ सासाराम में दवा कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि महिला और बच्ची की तलाश की जा रही है। दोनों के मिलने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.