सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। भाकपा-माले के बिक्रमगंज प्रखंड कमिटी की ओर से पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों, महिलाओं और अतिपिछड़ों पर सामंती ताकतों के हमले बढ़े हैं। कन्वेंशन में सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...