सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेज हवा और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। बिक्रमगंज प्रखंड के इंद्रार्थ खुर्द गांव में दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, सासाराम प्रखंड के शहरी क्षेत्र के अलावे कई गांवों में बार-बार बिजली ट्रिप करने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...