Sasaram News: तेज बहाव में फंसे तीन लोगों की ग्रामीणों ने बचाई जान
सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: डेहरी। इंद्रपुरी बराज पर सोमवार को अचानक जलस्तर बढ़ने से सेल्फी ले रहे तीन लोग तेज बहाव में फंस गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी महराजगंज के पीडीएस डीलर शंभू चौधरी ने बताया कि वह खुद बचाव कार्य में शामिल थे। उनकी पत्नी ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। घटना के बाद इंद्रपुरी बराज पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बराज पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों ने लोगों से अपील की है कि वे जलस्तर बढ़ने के दौरान बराज के नीचे जाने से बचें और सावधानी बरतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.