सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास महिला महाविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासाराम के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर युवतियां समाज को नई दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और सकारात्मक सामाजिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: युवा शक्ति लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े: कुलपति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...