सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के मुख्य तेंदुनी चौक पर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था का बुधवार को एसडीएम दिलीप कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को देखते हुए सुगम आवागमन बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर परिषद को समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने को कहा गया। अस्थायी दुकानदारों को बैरिकेडिंग के अंदर ही ठेला लगाने की हिदायत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...