सासाराम, जुलाई 25 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर में विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने चौक का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तेंदुनी चौक पर लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...