सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड-अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम दीपक कुमार मिश्रा और डीडीसी आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बुधवार को दहासील तालाब और तेंदुआ पहाड़ पहुंची। अधिकारियों ने तालाब, पहाड़ और आसपास की प्राकृतिक छटा का जायजा लिया और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं देखीं। तेंदुआ पहाड़ की चोटी से दहासील तालाब और आसपास के विहंगम दृश्य ने अधिकारियों को खासा प्रभावित किया। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने एक सप्ताह के भीतर पहाड़ परिसर में रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: खुखमा घाटी रोड के विकास और लहबर माई मंदिर परिसर में इको पार्क बनाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...