सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: डेहरी। तिलौथू थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी तकिया मोहल्ले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर बाइक पर लदी करीब 50 लीटर अवैध शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर पट्टी तकिया मोहल्ले से एक बाइक पर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...