सासाराम, अगस्त 1 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड के अमझोर थाना क्षेत्र के केरपा गांव में चाकूबाजी की घटना में 16 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गौहर अली के पुत्र अहमद खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अहमद खान अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन के नीचे चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताते हुए इलाज शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...