Sasaram News: तिलोखर में विद्युत स्पर्शाघात से महिला की मौत
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर गांव में मंगलवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तिलेश्वर सिंह की पत्नी धनबरती देवी (44) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, धनबरती देवी घरेलू कार्य के सिलसिले में अपने दरवाजे पर निकली थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, नौहट्टा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, जेई किसलय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि मृत्यु का कारण विद्युत स्पर्शाघात पाया जाता है तो नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.