सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड प्रशासन की तिरंगा बाइक यात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा थामे अधिकारियों, कर्मियों और आम लोगों का काफिला जब सड़कों से गुजरा तो भारत माता की जय के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। सड़क किनारे लोगों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बाजारयात्रा का मार्ग प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा बस स्टैंड, थाना मोड़ और पश्चिम पट्टी होते हुए बाइपास के रास्ते स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा नासरीगंज मोड़ तक गई और वहां से वापस लौटकर प्रखंड कार्यालय में समाप्त हुई। पूरे रास्ते तिरंगा लहराते वाहनों के काफिले से माहौल देशभक्ति से ...